रमेंद्र सिंह राजन की रिपोर्ट :
सारण के एमएलसी सच्चिदानंद राय भाथा नोनिया टोली पहुंच मृतक के परिजनों को 50/50 हजार मुआवजा देने की घोषणा !
सारण जिला के मकेर फुलवरिया भाथा नोनिया टोली गांव में विगत तीन-चार दिन पहले जहरीली शराब से हुए 13 व्यक्तियों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया ।वहीं बिहार के राजनीतिक पार्टी के कई नेता एवं विधायक परिवार वालों से मिले एवं आश्वासन भी दिया ।जबकि आज सारण के एमएलसी सच्चिदानंद राय परिजनों से मुलाकात कर तुरंत उनके खाते में 50 हजार रुपया भेजने की अधिकारिक घोषणा की ।वही मीडिया से बात करते हुए वर्तमान सरकार के शराबबंदी कानून को विफल बताया एवं नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। लगातार जहरीली शराब से सारण में मौत का आंकड़ा बढ़ने से गरीब मजदूर लोग त्रस्त हैं। वही बड़े बड़े घरों में कमरों में बैठकर नशीला पदार्थ लिया जाता है यह बातें सारण के एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने कहीं और सरकार पर जमकर बरसे ! ! !




