रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा :-
जगदीशपुर थाना में हो रहे जनता दरबार का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी बाबूराम
जगदीशपुर थाना परिसर में भूमि संबंधित जनता दरबार का निरीक्षण करने शनिवार को एसएसपी बाबूराम जगदीशपुर थाना पहुंच कर जनता दरबार में हो रहे भूमि विवाद संबंधित मामलों को देखें। साथ ही यहां किस तरह भूमि विवाद का निपटारा किया जाता है उसका भी जायजा लिए। इस दौरान भूमि विवाद का निपटारा कर रहे अंचलाधिकारी अशोक मंडल तथा थाना अध्यक्ष को भी दिसा निर्देश दिए। बतादें कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी एवं जगदीशपुर थानाअध्यक्ष अमित कुमार के मौजूदगी में भूमि विवाद संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है। उसी का निरीक्षण करने एसएसपी पहुंचे थे।




