पुलिस के द्वारा इंजीनियरिंग के छात्रों को तमाचा जड़ना पड़ा भारी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने शनिवार को औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना जीरो माइल का घेराव किया । छात्रों का आरोप है कि जीरोमाइल थाना पुलिस की गाड़ी कैंपस के अंदर आई और छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया और एक छात्र को थप्पड़ भी जड़ दिया। लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों को सताया जा रहा था। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि एक सिपाही के द्वारा उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, इसके बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित छात्रों ने थाना का घेराव कर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने लगे। यहां हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चलता रहा जब छात्रों की बात मानी गई तब जाकर यह मामला सुलझा।

Join us on:

Leave a Comment