धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
घुस लेते हुए निगरानी टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के क्लर्क को रंगे हाथों धर दबोचा!
हेमंतपूर मध्य विद्यालय बखरी के नियोजित शिक्षक दिनेश कुमार ने निगरानी विभाग में एक आवेदन दिया था कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के कलर किशोर प्रसाद मिश्र वेतन अंकित करने के लिए ₹10000 लेते हैं यह 10000 रुपए घूस बतौर लिया जाता है ,इसी क्रम में निगरानी की टीम ने क्लर्क किशोर प्रसाद मिश्र को ₹10000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया । आज भागलपुर में सिविल कोर्ट न्यायालय में उन्हें प्रस्तुत किया गया अगली प्रक्रिया में उन्हें सजा के लिए जेल भेजा जाएगा यह जानकारी विजिलेंस के डीएसपी शिव कुमार साह ने दी।




