नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में वज्रपात ने कहर मचाया है । जिले में वज्रपात से अबतक 3 लोगों की मौत की सूचना है, वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया है ।
बताया जा रहा है कि जिले के रोह थानाक्षेत्र के कुंजैला गांव में खेत में काम कर लौट रहे एक किसान पर वज्रपात हुई, जिससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गयी है । मृतक की पहचान कुंजैला ग्राम निवासी दुखी माहतो का पुत्र फागुनी माहतो के रूप में किया गया । घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया । घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पुरी किया ।
वहीं दूसरी घटना जिले के सिरदला थानाक्षेत्र के कुशाहन टोला के समीप चकिया आहर के निकट घटी । जहां वज्रपात होने से दो व्यक्ति की मौत होने की सूचना है , वहीं एक अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं , जिसे पावापुरी रेफर किया गया ।
बताया जाता है कि क्षेत्र के कुशाहन टोला चक गांव के समीप चकिया आहर के निकट अचानक बज्रपात से चक गांव निवासी राजेन्द्र राजवंशी के पुत्र 35 वर्षीय बाबूलाल राजवंशी , चंदन कुमार मोहगायन निवासी की मौत घटना स्थल पर हो गया वही कौशल कुमार फतेहपुर गया के बारा बैजदा निवासी को पावापुरी रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है चंदन कुमार व कौशल कुमार कोल्डिहा निवासी प्रमोद कुमार ग्रामीण पुलिस के रिश्तेदार थे। वे दोनों इन्ही के घर रहकर कामकाज करते थे। घटना के बाद समाजसेवी संजय कुमार यादव उर्फ बबुआ जी के सूचना पर अंचल अधिकारी गुलाम सरवर, थानाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह व बीडीओ डॉ. राजेश कुमार दिनकर घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मृतक के पत्नी को मुख्यमंत्री आपदा से चार -चार लाख रुपये का चेक दिए। मौके पर अकौना पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने दाह -संस्कार के लिए तीन हजार की सहायता राशि दिए। इस घटना से परिजनों के साथ- साथ ग्राम वासियो में शोक देखा जा रहा है।




