मूलभूत सुविधाओं की बहाली को लेकर हस्ताक्षर अभियान!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

वार्ड 47 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान

गया। नगर निगम के खिलाफ लोग अब खुल कर अपनी आवाज बुलंद करने में जुट गए हैं। बुनियादगंज स्थित वार्ड 47 के वाशिंदे इलाके में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। अभियान का नेतृत्व रवि वर्णवाल उर्फ गुड्‌डू वर्णवाल कर रहे हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि यहां न तो नली है और न ही गली है। यही नहीं पानी भी नहीं है। साफ-सफाई की बात ही छोड़ दीजिए। यहां तक की इलाके में डस्टबीन तक घरों में नहीं दिए गए हैं। वहीं अभियान का नेतृत्व कर रहे समाज सेवी रवि वर्णवाल का कहना है कि निगम वार्ड 47 के लोगों से टैक्स के नाम पर गुंडा टैक्स वसूल रहा है और जनता टैक्स देने के बावजूद दुश्वारियों से जूझ रही है।
मंगलवाार को दोपहर से लेकर शाम तक चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में महिलाएं और पुरुष खुल कर आगे आए। इलाके की समस्या की बात रखते हुए हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने। हस्ताक्षर अभियान में शरीक होने वाले लोगों का कहना है कि वे निगम को हर प्रकार का नियमित टैक्स देते चले आ रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें लंबे समय से न तो पानी मिल रहा है और न ही सड़क और न ही यहां साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है। बावजूद इसके निगम उनसे लगातार टैक्स वसूल रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि सड़क व नाली नहीं होने की वजह से उनके घरों के आगे घुटने भर जल जमाव हो रखा है। लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। इस बाबत कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई पर अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है।
  नगर निगम वार्ड 47 के लोग मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। इस इलाके के लोगों का कहना है कि हम नियमित टैक्स दे रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। हमारे यहां न नली है और न ही सड़क ही है। यहां तक की नल जल भी नहीं है।  
बाईट गुड्डू बरनवाल उर्फ रवी बरनवाल समाज सेवी
बाईट ग्रामीण
बाईट ग्रामीण
बाईट ग्रामीण
बाईट ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment