ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
एक बड़ी खबर नालंदा जिले के इस्लामपुर फतुहा रेलखंड से आ रही है जहां एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के समीप कोयला से लदी मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी हो गई। इस घटना के बाद वहां पर ग्रामीणों का हुजूम बे पटरी हुई मालगाड़ी को देखने के लिए इकट्ठा हो गई। अक्सर बड़े-बड़े बैनर व पोस्टरो यह लिखा भी होता है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। बावजूद आज के युवा पीढ़ियों में इस बात का कोई भी असर नहीं होता है। जिसका उदाहरण भी एकंगरसराय रेलवे स्टेशन बना। गौरतलब है कि मालगाड़ी में पटरी होने के बाद वहां पर मौजूद 2 युवाओं के द्वारा बेपटरी हुई बोगियों के ऊपर चढ़कर सेल्फी सेल्फी लिया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन की तार की चपेट मैं सेल्फी लेने के दौरान दोनों युवक आ गए। जिससे दोनों युवक मौके पर ही धू-धू कर जलने लगे। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा युवक को बचाने की भी कोशिश की गई। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।अब सवाल यह उठता है कि जब इतनी बड़ी घटना घटी तो वहां पर प्रशासन के द्वारा बिजली क्यों नही कटवाई गयी या फिर रेल विभाग के द्वारा एकंगरसराय रेलवे स्टेशन पर बिजली क्यों नही काटी गई।अगर बिजली काट दी गयी होती तो शायद युवक की जान नही गयी होती।
बाइट।चश्मदीद
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




