ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
लाइन होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत
भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसी, जिससे वहां खाना खा रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।




