ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इसामोहम्मद अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ राजद मे हुए शामिल
वैशाली : आज पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार राजद के प्रधान प्रदेश महासचिव सह विधायक आलोक मेहता के समक्ष वैशाली लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इसामोहमद ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।
विधायक आलोक मेहता ने कहा कि इसामोहमद सक्रीय समाजसेवी है, इन्हें जल्द से जल्द संगठन में मजबूत जिम्मेवारी दी जाएगी।
मौके पर लालू विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राय,मो.एकबाल, मो.अज़ीम आलम,मो.राजा,राजेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




