प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बरौनी रिफ़ाइनरी के तिरंगा जागरूकता रथ हर घर से गुजरेगी, लोग देंगे तिरंगे को सलामी
बेगूसराय :- बरौनी रिफाइनरी ने आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर जिले के हर गांव में घर से गुजरेगी तिरंगा जागरूकता रथ और लोग तिरंगे को देंगे सनामी दरअसल यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास से रूबरू कराने तथा उसके सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया । हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लगाना केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध बनाने एवं राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन जाता है। बेगूसराय में अभियान को बढ़ावा देने के लिए बरौनी रिफाइनरी ने हर घर तिरंगा जागरूकता रथ लॉन्च किया। बेगूसराय में गांवों के दूरदराज के हिस्सों तक पहुंचने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए रथ को कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफाइनरी प्रमुख आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी,ए के तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक परियोजन सत्य प्रकाश, टी के बिसई, मुख्य महाप्रबंधक जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक डॉ प्रशांत राउत, मुख्य महाप्रबंधक एम एंड सी एस जी वेंकटेश, मुख्य महाप्रबंधक टीएस एंड एचएसई, महाप्रबंधकगण, उप महाप्रबंधकगण, मिथलेश कुमार, सचिव, आईओओए, प्रवीण कुमार, सीईसी, आईओओए, रजनीश रंजन, डीजीएस, बीटीएमयू और बरौनी रिफाइनरी के अन्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर में रवाना किया था। तिरंगा जागरूकता रथ 3 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक बेगूसराय गांवों, नगर और रिफाइनरी टाउनशिप में अभियान का प्रचार करेगा। हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में सभी नागरिकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर एक लीफ़-लेट बनाया गया है जिसमें 13-15 अगस्त तक सभी नागरिकों द्वारा घर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को पिन करना और राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी को harghartirang.com पर अपलोड करना शामिल है। रथ के माध्यम से लीफ़-लेट को आम जनता के बीच वितरित किया जा रहा है।




