पुलिस की विफलता के कारण अपराधी तांडव कर रहा है- माले।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

शहर में पुलिस की विफलता के कारण अपराधी तांडव कर रहा है- माले।

भाकपा माले के जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, नगर सचिव कामरेड बसी अहमद एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय पार्षद कामरेड मुकेश पासवान ने बाजार समिति राजाबाजार, जहानाबाद में मुंशी और पोलदार पर जानलेवा हमला की निंदा करते हुए रंगदारी की मांग तथा हमला में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है।जहानाबाद शहर में लगातार घटनाएं घट रही है। विगत दिनों दिनदहाड़े एक ठेकेदार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया गया था। शहर में मोटरसाइकिल चोरी, बैंक से निकलते पैसे छीनने, डकैती, घरों में ताला तोड़कर चोरी, चलते चलते मोबाइल झपट कर भाग जाने जैसी घटनाएं लगातार घट रही है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग से आती-जाती छात्राओं पर फब्तियां कसना, पीछा करने की घटनाएं भी हो रहा है और पुलिस दारू माफियाओं से पैसा वसूलने में व्यस्त है। शहर की विधि व्यवस्था की रोज पोल खुल रही है ।

नेताओं ने घायल शमशेर बहादुर और शिवपूजन सिंह का बेहतर और मुफ्त इलाज के साथ-साथ फल मंडी राजा बाजार के सभी व्यवसायियों की सुरक्षा की गारंटी की मांग जिला प्रशासन से किया है। रंगदारी वसूली करने वाला गिरोह को चिन्हित कर अविलंब कार्रवाई करने की भी मांग किया है।

Join us on:

Leave a Comment