मोतिहारी से दिल्ली के लिये बाईक से निकले RPF जवानों का जहानाबाद में भव्य स्वागत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

आजादी के 75 वां वर्षगाँठ को लेकर पूरे देश में अलख जगाने निकले आरपीएफ के जवानों ने मोतिहारी से दिल्ली तक बाइक रैली निकाली जिसका जहानाबाद जिला में प्रवेश करते ही आरपीएफ के स्थानीय जवानों ने आरपीएफ के बाइक रैली में शामिल जवानों का जमकर स्वागत किया ।इस मौके पर सभी आरपीएफ के जवानों को फूल माला एवं गुलदस्ता देकर उनका हौसला अफजाई किया। पश्चिम चंपारण से यह बाइक रैली आरपीएफ के जवानों का निकलकर पूरे बिहार में अलख जगाते हुए दिल्ली पहुंचेगी ।इस बाबत आरपीएफ के इंस्पेक्टर अर्जुन यादव ने बताया कि आजादी के 75 वा वर्षगांठ पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी क्रम में लोगों के बीच अलख जगाने को लेकर आरपीएफ का बाइक रैली निकाली गई है। जो पश्चिम चंपारण से निकलकर बिहार के विभिन्न जिलों से होकर दिल्ली पहुंचेगी। बाइक रैली में शामिल आरपीएफ जवानों का जहानाबाद में जोरदार स्वागत की गई।।

Join us on:

Leave a Comment