कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
संवाददाता बांका :-
भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर लीलावरण के समीप ट्रक और दो वाइक के बीच टक्कर में वाइक पर सवार दो कांवरिया सहित दो स्थानीय लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।इस दौरान दो का गंभीर स्थित देखते हुए चिकित्सकों ने समुचित इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया ।मौके पर साथ चल रहे लोगो ने बताया कि बासुकीनाथ दरबार से पूजा अर्चना के बाद वाइक से अपना घर सुपौल जिला के शंकर कुमार पिता रामदेव पंडित ग्राम हल्दीपुर दुर्गास्थान एवं नितीश कुमार पिता मंगल मुखिया हल्दीपुर पश्चिम वापस लौट रहे थे ।इस दौरान महाराणा लीलावरण के समीप सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस दौरान पिछे चल रही एक वाइक भी टकरा गई।वही दूसरा वाइक पर सवार अरकट्टा गांव के दानिश एवं अखलाक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों ही थाना क्षेत्र के अरकट्टा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।जबकी गंभीर रूप से जख्मी दानिश व एक कांवरिया की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के चिकित्सकों ने मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में शामिल ट्रक को जप्त कर लिया गया है। जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहा है ।फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष के द्वारा कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है ।




