मनोज कुमार :-
गया। इमामगंज प्रखंड कार्यालय में नव पदस्थापित मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में राकेश रंजन ने अपना पदभार ग्रहण किया। जहां जनप्रतिनिधियों एवं मनरेगा के कर्मियों ने उनको फूल का माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। इसके साथ ही स्थानांतरित कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार को लोगों ने भव्य तरीके से विदाई दिया। वही पदस्थापित पीओ राकेश रंजन पूर्व में गया नगर में कार्यरत थे। उन्हों ने कहा कि वे अपने दायित्वों को पूरा निष्ठा के साथ निभाएंगे। मनरेगा के तहत संचालित कार्यों को सुचारु रुप से चलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही मनरेगा योजना के तहत चलाया जा रहे जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में जल जीवन हरियाली के प्रति विशेष काम होगा। इस बार पूरे प्रखंड में 30 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हों ने कहा के वर्षा के हिसाब से अधिक पौधे भी लगाए जा सकते है । इसके एलावे उन्हों ने जानकारी दिया के प्रधानमंत्री आवास योजना में मनरेगा के तहत 95 दिन की श्रमिक मजदूरी को भुगतान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। साथ साथ बताया के मनरेगा के तहत होने वाले पकिया कार्य को पिछला करीब 12 करोड़ के बकाया भुगतान के बाद ही शुरू किया जाएगा। उन्हों ने बताया के इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कहा के मनरेगा अमृत सरोवर के तहत कराए जा रहे, तलाब मरम्मती के साइट पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं मनरेगा कर्मचारिय मौजूद थे।




