चुंगी वसूलने वालों ने ई रिक्शा चालक की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है दिनदहाड़े ई रिक्शा चालक की वेरियर वसुलने वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक की है। बताया जाता है कि पटेल चौक निवासी ई रिक्शा चालक संजय सोनी शुक्रवार को दोपहर ई रिक्शा लेकर जा रहा था तभी बजरंग चौक पर वेरियर वसुलने वालों उसे रोका । इस दौरान मामूली कहासुनी के बाद वेरियर वसूलने वालों ने रिक्शा चालक संजय सोनी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल संजय सोनी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान बीती देर संध्या मौत हो गई। इस घटना के बाद ई रिक्शा चालकों में काफी आक्रोश है ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि बाजार में कई जगह जबरन वसुली की जाती है और नहीं देने पर मारपीट की जाती है और इसी में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। और मृतक की लाश अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है
बाइट: संतोष पासवान, मृतक के साथ
बाइट: बलराम कुमार, मृतक का साला

Join us on:

Leave a Comment