मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस पार्टी का जत्था पहुंचा पटना कारगिल चौक *
गया कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता पटना गांधी मैदान के समीप स्थित कारगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाजों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पहुंच कर माल्यार्पण किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, अमरजीत कुमार, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र सिंह, मो असरफ इमाम, सरोज शर्मा, नवनीत सिंह, आदि ने कहा की आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम भारतवासी इस युद्ध में शहीद हुए जांबाज जवानों को सलाम करते हुए देश की सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों को अभिनंदन करते हैं।
नेताओ ने कहा की कारगिल युद्ध में देश के जवान बोफोर्स तोप की खूब प्रशंसा किए थे,तथा बोफोर्स से गोले दागने के बाद स्व राजीव गांधी अमर रहे के नारो को भी बुलंद करते थे।




