निरिक्षण को पहुँचे DIG संजय कुमार को गार्ड ऑफ़ ऑनर!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-

मुंगेर प्रक्षेत्र डीआईजी संजय कुमार ने किया कोतवाली थाने का निरक्षण,दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।
मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार सोमवार को कोतवाली थाना पहुंचे। थाने का निरीक्षण किया. जहां डी आई जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. डीआइजी ने थाने के अभिलेखों, मालखाना व हथियारों के रखरखाव के संबंध में भी जानकारी लीऔर बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान जग्गुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी भी थे।

डीआइजी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही न बरतें। थाने पर आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उसका शत प्रतिशत निष्पादन करें। निष्पादित मामले का फालोअप भी करने की नसीहत दी। रजिष्टर में वांछित बदमाशों की तस्वीर व स्वजनों की विस्तृत जानकारी रखें। निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने पेंडिग मुकदमे को भी देखा। उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारी व सामाजिक लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। जेल से छूटकर आने वाले बदमाशों पर नजर रखे। डीआइजी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में व्यापक बदलाव आया है, इसलिए उसी अनुसार सभी काम करें। थाना निरीक्षण लगातार चलता रहेगा। डीआइजी ने बताया कि सरकार की ओर से मिले दिशा-निर्देश का स्थानीय स्तर पर पालन हो रहा है या नहीं, इसकी सच्चाई जानने के लिए कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण किया गया।बेहतर पुलिसिग और विधि व्यवस्था संधारण सही से हो इसको लेकर सभी थानों की मानिटरिग की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment