इंटर के छात्र को घर से बुलाकर पीटा फिर गला घोंटकर कर दी हत्या!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में इंटर के छात्र को घर से बुलाकर बेरहमी से पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव की है। बताया जाता है कि चौकी गांव निवासी जेल सिंह का पुत्र इंटर का छात्र प्रणव प्रिंस को रविवार की रात सिगरेट पीने के बहाने कुछ लोगों के द्वारा बुला कर ले जाया गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आज खेत में चारा लेने गई कुछ लोगों ने गांव के बाहर नहर किनारे प्रणव प्रिंस का शव देखा जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई । घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के द्वारा किसी से कोई विवाद से फिलहाल इनकार किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि प्रणव को किसने और क्यों इतनी बेरहमी से हत्या की है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment