धड़ल्ले से हो रहा है ओवरलोड ट्रैक्टरो का परिचालन!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट :-

भागलपुर।झारखंड बिहार बॉर्डर स्थित पीरपैंती थाना क्षेत्र के शाहाबाद मिर्जाचौकी के रास्ते दुबौली गांव होकर लगातार कई दिनों से
ओवरलोड ट्रैक्टरों का परिचालन ग्रामीण सड़क होकर प्रति दिन सौ से डेढ़ सौ तक ट्रैक्टर चलाया जा रहा है
ग्रामीणों को कहना है की इस मामले को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को शिकायत करने के बावजूद भी यह परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है
ग्रामीणों को यह भी कहना है कि ओवरलोड ट्रैक्टरों के परिचालन के वजह से गांवों का सड़क जगह जगह टूट रहा है सड़क को टूटने से स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीणों को छती पहुंच रहा है साथ ही उनके छोटे-छोटे बच्चे को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं ग्रामीण सड़को को छती ग्रस्त किया जा रहा है और स्थानीय पुलिस मुख दर्शक बनी हुई है

जब की मिर्जाचौकी से NH 80 होकर सीधा ट्रैक्टर छरी, गिट्टी छाई मेटल लेकर पीरपैंती की ओर जा सकते है लेकिन नही जा रहा है क्यों ?
क्योंकि ट्रैक्टर चालक को बैरियर पास करने में रुपए देना पड़ेगा या फिर माईनिग चालान लेना पड़ेगा
और ये चालान किसी भी ट्रैक्टर वाले के पास नही मिलेगा
इस लिए ये सभी ट्रैक्टर वाले ग्रामीण सड़क होकर ओवर लोड ट्रैक्टर लेकर आसानी से निकल जाते हैं
ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस की मिली भगत से परिचालन किया जा रहा है या ट्रेक्टर ऑनर से पीरपैंती पुलिस डर रहीं हैं ।

Join us on:

Leave a Comment