अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पटना सिटी के मालसलामी थाना अंतर्गत दमराही घाट पर बुधवार को नहाने गए एक युवक गंगा में डूब गया घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मालसलामी थाने को दी सूचना मिलते ही मालसलामी थाना और पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी गंगा घाट पर एसडीआरएफ की टीम को जल्द से जल्द पहुंचने की सूचना दी वहीं सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव दल बल के साथ दमराही घाट पर पहुंचे जहां 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने गंगा नदी से युवक का शव खोज निकाला वह मालसलामी थाना घटना पर पहुंचकर सबको पहचान करने में जुटी है बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है तीसरे दिन यहां चार युवक की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गई है वही गंगा नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है कल भी एक युवक की मौत गंगा में डूबने से हुई थी जबकि इससे पहले भी एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तेज बहाव में बह गए लोगों के प्रयास से महिला एवं उनकी एक बच्ची को बचा लिया गया था जबकि दो नाबालिग बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी




