अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पीएम मोदी की सलाह पर खेल के मैदान में उतरे तेजस्वी, लंबे अर्से बाद बल्ले और गेंद पर आजमाया हाथ
पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर खेल के मैदान में उतरे हैं। वह क्रेकिट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका उन्होंने एक वीडियो सेशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे बैंटिंग कर रहे हैं और बॉल को उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी।
तेजस्वी ने क्रिकेट खेलते हुए ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘जिंदगी हो या खेल का मैदान, हमेशा जीतने के लिए ही खेलना चाहिए। जितना अधिक आप दिमाग में योजना बनाते हैं, उतना ही अच्छा आप मैदान में प्रदर्शन करते हैं। काफ़ी लंबे अर्से बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आज़माया।




