REPORT–Arvind कुमार :-
पूर्वी चंपारण जिले में यूरिया के लिए मच्ची हाहाकार किसान यूरिया खाद के लिए दर दर भटक रहे है वही उर्बरक कारोबारी लुका छिप्पी का खेल कर 550-600 रुपये प्रति बैग कालाबाजार करने में लगे है।लगाम लगाने में जिला प्रशाशन विफल है।
वही बॉर्डर इलाके से उर्वरक की तस्करी जारी है SSB 20 बटालियन ने 4 टेलर यूरिया खाद नेपाल ले जाते रंगे हाथों पकड़ा है।
इस मामले में अधिकारी डाल डाल चल रहे हैं तो तस्कर पात पात चल रहा है । इस। बीच बॉर्डर पर तैनात एसएसबी को एक सफलता हाथ लगी है ।
आपको बतादें कि सीतामढ़ी के 20 वाहिनी बटालियन के गुवाबरी कैम्प द्वारा भारत नेपाल सिमा स्थित महंगुआ मनमोहन द्वार से तस्करो के द्वारा नेपाल के लिये ले जाए जा रहे 4 ट्रैक्टर यूरिया को जब्त किया है । पुरे ट्रैक्टर लगभग 390 बोरी यूरिया लदा हुआ था । जिसे तस्कर नेपाल में खपाने के लिये ले जा रहे थे । तभी एसएसबी को गुप्त सुचना मिली की कुछ तस्करो द्वारा तस्करी के लिये यूरिया ले जाया जा रहा है जिसमे एसएसबी ने ये कार्यवाई की है ।
आपको बतादें की जिस यूरिया की किम्मत भारत में 265 से 70 के बीच में है । नेपाल में उसी यूरिया को तस्कर 1 हजार से अधीक रूपए में बेचते हैं ।
हलाकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई सभी अँधेरा का फायदा उठा नेपाल कि ओर भाग निकले ।
इस मामले में एसएसबी के एस आई रोहित धामा ने बताया कि सभी जब्त यूरिया व् ट्रैक्टर को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है ताकि अग्रतर कार्यवाई हो सके ।
बाइट– रोहित धामा — SSB
वही इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एसएसबी ने जो कार्रवाई की है उसमे जब्त यूरिया को कस्टम विभाग को दे दिया गया है जो सही नहीं है । क्योंकि उर्वरक कृषि विभाग के अधीन आता है और अगर जब्त यूरिया व् ट्रैक्टर को कृषि विभाग के हवाले किया जाता तो तस्करो को चिन्हित कर कार्यवाई की जाती ताकि तस्करी पर रोक लग पाती । हलाकि उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे एसएसबी के उच्चाधिकारियों से बात करेंगे ।
बाइट– चन्द्रदेव प्रसाद — जिला कृषि पदाधिकारी




