रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
पटना के दानापुर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला नाबालिक बच्चे का शव,परिजनों ने जताई पीट पीट कर हत्या की आशंका।
शनिवार की सुबह घर से निकला था युवक
पटना—-पटना के दानापुर स्थित नया टोला कुट्टी मशीन के नजदीक रविवार की सुबह पुलिस ने एक नाबालिग युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया है। युवक के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दानापुर मैनपुरा निवासी सूरज कुमार (16 वर्ष) शनिवार की सुबह 9:00 बजे घर से नाश्ता करके निकला था। इस बीच वह रात भर घर नहीं लौटा। सूरज के वापस नहीं लौटने पर परिजनों में परेशानियां बढ़नी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि सूरज अपनी मां के साथ सगुना मोर के नजदीक सब्जी बेचने का काम किया करता था।
सूरज की मां अहिल्या देवी ने बताइए की सूरज शनिवार को सुबह घर से निकला और रविवार की सुबह किसी व्यक्ति के द्वारा उनके मोबाइल पर फोन करिए बताए गए थे उनके बेटे का शव नया टोला में पड़ा है।
सूरज की मां अहिल्या देवी ने बताया कि मैनपुरा के नजदीक आप ही सारे असामाजिक तत्व शराब और स्मैक बेचने का काम किया करते हैं। सूरज इसका विरोध करता था। स्मैक बेचने वाले युवक सूरज को इस काम के लिए अंजाम भुगतने का धमकी दिया करते थे।
सूरज की मां अहिल्या देवी ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों के द्वारा उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके शव को नया टोला में ले जाकर फेक किया गया है।
इस मामले को लेकर दानापुर प्रभारी एसएचओ ने बताया कि दानापुर थाने में इस मामले का यूडी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद में मामला स्पष्ट हो पाएगा।




