रिपोर्ट-अनमोल कुमार पटना :
राजद MLA का पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज, टूरिस्ट बन आए और चले गए
विशेष राज्य के दर्जे व बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोले पीएम : भाई वीरेंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पीएम पर तंज कसते हुए उन्हे टूरिस्ट बताया है। उन्होंने कहा है कि टूरिस्ट भी आते हैं तो कुछ देकर जाते हैं और हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ टूरिस्ट बनकर बिहार आए और लौट गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बिहार की धरती पर कदम रखते ही उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देना चाहिए था। लेकिन, उन्होंने ऐसा नही किया और न ही बेरोजगारी के मुद्दे पर वह कुछ बोल पाए। उन्हें विशेष राज्य के दर्जे पर अपनी बात रखनी चाहिए थी। जिस तरह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रयास से बिहार में जातिगत जनगणना शुरू होने जा रहा है, उसी तरह पूरे देश में जातिगत जनगणना हो और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री को बिहार की धरती से कर देनी चाहिए थी।
गौरतलब है कि कल (मंगलवार) प्रधानमंत्री मोदी पटना में बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में शिरकत की और करीब दो घंटे बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।




