रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
पटना– श्रावणी मेला – 2022 के अवसर पर बिहार पर्यटन द्वारा मोबाईल एप का निर्माण कराया गया है। इस मोबाईल एप के माध्यम से आये सुदूर प्रांतो एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आगत कांवरियों/श्रद्धालुओं को डिजीटल मीडिया के माध्यम से सूचनाएँ उपलब्ध करायी जाएगी।
इस मोबाईल एप में कांवरिया सर्किट के अंतर्गत आनेवाले जिलों यथा बाँका, मुंगेर, भागलपुर से सूचनाएँ संकलित की गयी है। इस मोबाईल एप को ‘‘गूगल प्ले स्टोर’’ से ‘‘कांवर यात्रा 2022’’ ( Kanwar Yatra 2022 ) लिख कर डाउनलोड किया जा सकता है।
कांवर यात्रा एप में दी गयी सुविधाओं की विवरणी निम्नवत् है:-
उन्होनें बताया कि बाबा धाम पहुँचने के लिए सड़क मार्ग, ट्रेन तथा वायु मार्ग से बाबाधाम पहुंचने के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी है, जिसके सहायता से सुल्तानगंज पहुंचना काफी आसान होगा।
मेला का इतिहास के लिंक पर क्लिक करने के उपरांत श्रावणी मेला के इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कंट्रोल रूम के लिंक पर मेला में आगत कांवरियों/श्रद्धालुओं को समेकित रूप से सही सूचना उपलब्ध एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु भागलपुर, बांका, मुंगेर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कंट्रोल रूम के लिंक पर क्लिक करने के उपरांत तीन जिलों का विकल्प दिया गया है। किसी भी जिले पर क्लिक करने के उपरांत उस जिले के कंट्रोल रूम में उपलब्ध सुविधाओं की विवरणी प्राप्त की जा सकती है। कंट्रोल रूम के अंतर्गत निम्न सुविधाएं की जानकारी एप में उपलब्ध करायी गयी है:-
- प्रशासन 6. विधि व्यवस्था
- पुलिस 7. यातायात
- सफाई समिति 8. स्वास्थ्य समिति
- पेयजल समिति इत्यादि
- आपदा
मंत्री शप्रसाद ने बताया कि आवास हेतु धर्मशाला लिंक पर क्लिक करने के उपरांत तीन जिलों के चयन का विकल्प दिया गया है। वांछित जिला क्लिक करने पर उस जिले में अवस्थित सरकारी आवास तथा होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशाला का सबलिंक दिया गया है, जिसमें से वांछित सूचना प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस शिविर – इस लिंक के अंतर्गत भी कांवरिया सर्किट के अंतर्गत अवस्थित तीनों जिला यथा भागलपुर, बांका, मुंगेर का विकल्प दिया गया है। किसी भी जिला के चयन के उपरांत उस जिले में निर्मित पुलिस शिविर के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी है।
स्वास्थ्य शिविर – इस लिंक के अंतर्गत भी कांवरिया सर्किट के अंतर्गत अवस्थित तीनों जिला यथा भागलपुर, बांका, मुंगेर का विकल्प दिया गया है। किसी भी जिला के चयन के उपरांत उस जिले में निर्मित स्वास्थ्य शिविर एवं उसमें पदस्थापित प्रभारी का नाम तथा मोबाईल नम्बर भी उपलब्ध करायी गयी है।
शौचालय एवं स्नानागार – इस लिंक के अंतर्गत भी कांवरिया सर्किट के अंतर्गत अवस्थित तीनों जिला यथा भागलपुर, बांका, मुंगेर का विकल्प दिया गया है। किसी भी जिला के चयन के उपरांत उस जिले में निर्मित शौचालय एवं स्नानागार की सूचना प्राप्त की जा सकती है।
पेयजल सुविधा – इस लिंक के अंतर्गत भी कांवरिया सर्किट के अंतर्गत अवस्थित तीनों जिला यथा भागलपुर, बांका, मुंगेर का विकल्प दिया गया है। इच्छित जिला के चयन के उपरांत उस जिले में निर्मित पेयजल सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव, श्री संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि गैलेरी के लिंक के अंतर्गत फोटोग्राफ तथा वीडियो को समाहित किया गया है। दिनांक 14.07.2022 को श्रावणी मेला, 2022 के उद्घाटन अवसर पर श्री हंसराज रघुवंषी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया जाना है। वर्तमान में श्री हंसराज रघुवंषी द्वारा गाये हुए गीतों के वीडियो को इसमें समाहित किया गया है।
सहायता केन्द्र के लिंक के अंतर्गत भी कांवरिया सर्किट के अंतर्गत अवस्थित तीनों जिला यथा भागलपुर, बांका, मुंगेर का विकल्प दिया गया है। किसी एक विकल्प पर क्लिक करने के उपरांत निम्न से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी:- - जिला नियंत्रण कक्ष 8. यातायात
- पुलिस नियंत्रण कक्ष 9. रेलवे स्टेषन
- अस्पताल 10. आपदा
- बस स्टैण्ड 11. पार्किंग
- बिजली 12. एम्बुलेंस
- फायर स्टेषन इत्यादि।
- एन॰डी॰आर॰एफ॰
कांवरिया पथ के लिंक के अंतर्गत कांवरिया पथ के रूट मैप को समाहित किया गया है।
शिकायत दर्ज करने के अंतर्गत नाम, मोबाईल नम्बर, कैटेगरी, जिला, विषय में वांछित सूचना दर्ज करने के उपरांत संदेष/शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।
दैनिक रिपोर्ट के अन्तर्गत यूजर आई.डी. तथा पासवर्ड एवं जिला दर्ज कराने के उपरांत दैनिक रिपोर्ट प्रेषित की जा सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तिथियों में प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम को दर्शाया गया है।




