मनोज कुमार :-
- प्रधानमंत्री जी के बिहार आगमन पर बिहार के जनमानस की वर्षो पुरानी बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग पूरी होगी *
गया प्रधानमंत्री जी बिहार विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन हेतु १२ जुलाई को पटना आ रहे है, जिनसे राज्य की १२ करोड़ जनता को उम्मीद है की हमारे प्रधानमंत्री जी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, बिहार के सबसे पुराने प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा सहित सभी पुरानी मागों को पूरा करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी आदि ने कहा की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग यहां की जनमानस, सभी राजनीतिक दलों, तथा डबल इंजन की सरकार की दुहाई देने वाली नीतीश सरकार वर्षो से करते आ रही है, परंतु माननीय प्रधानमंत्री अपने अभी तक के आठ वर्षो में कई बार बिहार राज्य के दौरे पर आने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई।
नेताओ ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कई बार चुनावी दौरे पर आने पर बिहार के विकास हेतु आर्थिक पैकेज भी देने की घोषणा भी अभी तक केवल जुमला ही सिद्ध हुआ है।
नेताओ ने कहा की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो दूर यहां से कई वर्षों पुराने केंद्रीय संस्थानों को भी दूसरे प्रदेशों में स्थानांतरण का प्रयास हमेशा केंद्र सरकार द्वारा जारी रहता है, जबकि बिहार अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य है।
नेताओ ने प्रधानमंत्री जी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, तथा पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने सहित सभी पुरानी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है।




