बकरीद को लेकर जदयू नेताओं ने की बैठक, भाईचारे के साथ मानाने की अपील!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया के जी. बी. रोड, गया स्थित जदयू महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री राजू बरनवाल जी ने जदयू के सम्मानित नेतागणों एवं अल्पसंख्यक मुस्लिम नेतागणों के साथ बकरीद पर्व पर एक बैठक आहूत की गई उक्त बैठक में श्री बरनवाल जी ने सम्मानित साथियों से अनुरोध किया कि वे जिले में ईद उल जोहा (बकरीद) को प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में मनाने तथा बकरीद की नमाज अदा के दौरान सभी सदस्य फील्ड में रहते हुए लोगों को आपसी भाईचारे के रूप में उत्साहपूर्वक मनाने हेतु प्रेरित करें।
साथ ही उन्होंने कहा कि गया जिला सभी धर्मों का समागम जिला है और हमसभी जिलेवासी एक-दूसरे धर्म के लोगों का पूरक बनकर सभी पर्वों का सम्मान करते हैं। सभी पर्वों में एक पर्व बकरीद भी आता है जिसे मुस्लिम परिवार के लोग तन्मयता से मनाते हैं। गया जिला, जनता-दल यूनाइटेड सभी जिलेवासियों से अनुरोध करती है कि आपको बकरीद पर्व मनाने में कोई कठिनाई न हो इसका हम सभी को ख्याल रखने कि जरूरत है। आप अपने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों पर और सोशल मिडिया पर भी नज़र रखने कि जरूरत है साथ ही उन्होंने कहा कि समाज एक नाव की तरह होता है और नाविक की भूमिका में समाज के हर एक व्यक्ति होते हैं। जो विकट परिस्थितियों में भी समाज रूपी नाव को स्थिर रखने का प्रयास करते हैं और डूबने से बचाते हैं। गया जिले में वर्षों से शांति और सद्भाव के मिशाल का गुणगान करते हुए श्री बरनवाल जी ने कहा बकरीद पर्व को पूर्व की तरह शांति व सद्भभाव के साथ सफल बनाने का अनरोध करते हुए उपस्थित साथी..शौकतअली…अब्दुल कादिर.. समी अकतर… आसिफ ज़फर…. मोहम्मद शहजाद शाह.. लालजी प्रसाद… मोहमद वसीम.. अर्जुन राम… राम बली बिन्द… गोपाल प्रसाद.. कन्हैया लाल धोकरी… अखलेन्द्र कुमार….गौरी शंकर बरनवाल.. अमर चन्दरवंशी… इंडियन लिनकॉन… बिक्की सिंह….राज कुमार शाह…. नन्दलाल पासवान आदि नेतागण मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment