मनोज कुमार :-
सड़क हादसा में बाइक सवार की मौत छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर तैनात होने जा रहा था युवक।
छुट्टी में अपने ससुराल औरंगाबाद से गया जा रहा था।
गया जिले के शेरघाटी जीटी रोड पर गोपालपुर गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार डिफेंस जवान की मौत हो गई मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनुग्रह कुमार सिंह झारखंड राज्य के पलामू जिला पिपराही गांव निवासी के रूप में हुई है घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है जबकि घटना की जानकारी परिजनों को पुलिस के द्वारा दी गई है जानकारी के दौरान हादसा उस वक्त हुआ जब डिफेंस का जवान औरंगाबाद से 2 दिनों की छुट्टी काटकर करमौनी अपनी बाइक से लौट रहा था इसी दौरान गोपालपुर गांव के समीप घटना हुई थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि घटना के जिम्मेदार ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी है




