फ्लिपकार्ट कर्मी दो सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

REPORT– Arvind Kumar :—

बिहार में नीतीशे कुमार कि सरकार हैं,,, पर बहार नहीं है ? हैं तो सिर्फ अपराध ,,,,,,

ताजा मामला मोतीहारी से सामने आई है जहाँ सुबह सुबह अप्रधयियो के गोली के तड़तड़ाहट से जिले में कोहराम मच गया है ।  

जिला के कोटवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो सगे भाईयों को गोलियों से छलनी कर पुलिसिया दावों  की कलई खोल दी है ।फ्लिपकार्ट में डिलेवरी ब्वाय के रुप में काम करने वाले जसौली गांव के दो सहोदर भाइयों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।बाइक से घर से निकले दोनो भाईयों को कोटवा थाना क्षेत्र के बनविरवा पुल के पास गोली मार दी।घटनास्थल पर हीं दोनो की मौत हो गई।मृतकों का शव घटनास्थल पर हीं पड़ा हुआ है और घटना को लेकर लोग आक्रोशित हैं।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जाता है कि जसौली गांव के रहने वाले 38 वर्षीय अमित रंजन और 28 वर्षीय सुमित रंजन सहोदर भाई थे।दोनो भाई फ्लिपकार्ट में डिलेवरी ब्वाय का काम करते थे।प्रतिदिन दोनो भाई सुबह में मोतिहारी के लिए बाइक से निकलते थे और शाम में काम करके लौट घर आते थे।आज सुबह भी दोनो भाई मोतिहारी के लिए बाइक से निकले थे।उसी दौरान बनविरवा पुल के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरु कर दी।गोलियों की आवाज सुनकर खेतों की ओर गए ग्रामीण दौड़े,तबतक अपराधी फरार हो गए।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए मृतक के शव को कब्जा में लेने से तत्काल परहेज कर रही है।हालांकि,घटना के कारणों का पता नहीं चल सका हे।लेकिन पुलिस घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी करने की बात कह रही है।

बाईट— अरुण कुमार गुप्ता– डीएसपी सदर मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment