अरविन्द कुमार :-
एमजेके स्टेडियम,सुगौली में किया गया जिला भारोत्तोलन प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर का समापन
मोतिहारी:–बिहार भारोत्तोलन संघ द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग काॅरपोरेशन के सहयोग से चल रहे 15 दिवसीय जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर का समापन एमजेके स्टेडियम,सुगौली में दिनांक-5-07-2022 मंगलवार को किया गया ।इस प्रशिक्षण शिविर में 10-13 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।यह प्रशिक्षण दिनांक 20/6/22 से 5/7/22 तक एम जे के स्टेडियम सुगौली में सुचारू रूप से चला, जिसमें 30 बालक एवं बालिकाओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।एमजेके यूथ क्लब तथा जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव म.रुस्तम आलम ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर से दो बालक एवं दो बालिकाओं का सेलेक्सन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लिए हुआ है।उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को उभारने का एक बेहतर माध्यम है।जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार (व्यवसायी संघ अध्यक्ष)ने बच्चों को लगन के साथ मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया । शेख नेशार अहमद,नुरूलहसन,विवेक कुमार गुप्ता,म.शाहजादा आदि ने भी इस प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित किया ।संचालन डॉ पवन कुमार ने किया।मौके पर संदीप कुमार सहनी,सेटू कुमार,गोविंदा कुमार,सुदामा सहनी आदि मौजूद थे ।




