गुरुवार से लापता किशोर की लाश खेत से बरामद!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के वार्ड नंबर 4 में खेत से एक किशोर की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार घास लाने के लिए टोले की महिला मोईन गयी थी तभी खेत में लाश देखी। लाश होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी।मृतक की पहचान विष्णुपुर वार्ड 4 के रामाज्ञा ठाकुर का लगभग 13 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। राजू कुमार गुरूवार की शाम से लापता था। अज्ञात लोगों ने नृशंस तरीके से हत्या कर लाश को मक्के की खेत में फेंका दिया। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर एसीड डालकर जलाया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। पुत्र की नृशंस हत्या से पिता रामाज्ञा ठाकुर माता कैली देवी,दादी सहित अन्य परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। घटनास्थल पर बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार,सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर संजय सिंह घटना के संबंध में जांच पड़ताल में जुटे हुए थे। देर शाम डॉग स्क्वायर के सहारे पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की है

Join us on:

Leave a Comment