रंगदारी की माँग को लेकर किसान के घर अंधाधुंध फायरिंग!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

दबंग अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर किसान के घर पर किया ताबड़तोड़ फाईरिंग!

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की देरशाम गांव के दबंग अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक किसान के घर में की ताबड़तोड़ फाईरिंग।वहीं किसान के परिवार गिता देवी, संगीता देवी ने बताया कि 30 जुलाई को देरशाम हमारे घर मे गांव के दबंग अपराधी विकास यादव,राकेश यादव,घनश्याम मंडल,जाहुल कुमार के साथ अन्य दस कि संख्या में उनके सहयोगी ने घर पर ताबड़तोड़ राईफल से फाईरिंग किया हैं। गांव के दबंग अपराधियों द्वारा दो लाख रुपये कि रंगदारी मांगी गई थी।जो घर सहित आसपास के घर के लोगों के दिवार पर राईफल कि गोलियो के निशाना साफ दिखाई दे रहा हैं।साथ ही विडियों मे साफ पता चल रहा हैं कि हमारे घर के पास विकास यादव राईफल से फाईरिंग कर रहे हैं।लगभग 60 गोलियां राईफल से ताबड़तोड़ फायरिंग किये हैं। पुर्व में भी रंगदारी नहीं देने पर घर पर गोलीबारी कि गई थी।लेकिन कोई सबुत नहीं होने पर कार्यवाही नहीं हुई थी।इसबार गोलीबारी का विडियों मे साफ पता चल रहा हैं।इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर घटना कि छानबीन मे जुट गए हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों कि गिरफ्तारी नहीं होने पर इस घटना से किसान के परिवार पुरे डरे सहमे हुए हैं और किसान के परिवार बाहर रहने पर घर भी आना नहीं चाह रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment