सड़क दुर्घटना में देश दुनिया की खबर देने वाला अखबार विक्रेता की मौत!

SHARE:

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट:-

कैमूर (भभुआ)एक दुखद भरी खबर सामने आई है,अत्यंत ही गरीब परिवार से संबंध रखने वाला समाचार पत्र विक्रेता की मौत सड़क दुर्घटना में उस समय हो गई जब वह प्रतिदिन की तरह
वह अखबार बाट कर घर लौट रहा था तभी देवी जी रोड स्थित तेज रफ्तार ट्रक का शिकार हो गया। घटना भभुआ स्थित देवी जी रोड की बताई गई है,प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी दुर्घटना में घायल अखबार विक्रेता को लोगो ने प्राथमिक चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सको ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।जहा जाने के क्रम में मोहनिया के पास मौत हो गई।
जख्मी की मौत की जैसे ही सूचना परिवार और अन्यअखबार विक्रेताओं को मिली शव के आते ही लोगो ने भभुआ स्थित एकता चौक पर शव को रख यातायात को घंटो ठप रखा,प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद उचित मुआवजा और कानूनी कारवाई के आश्वासन के बाद यातायात को चालू कराया गया।मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के ही दुमदुम गांव का निवासी बीस वर्षीय मुकेश चौरसिया बताया गया है। दूसरी ओर घटना की जानकारी होते ही स्थानीय एकता चौक और सदर अस्पताल में समाजसेवी तथा भभुआ नगर में होने वाले नगर निकाय का चुनाव लडने वाले संभावित प्रत्याशियों की भीड़ लग गई ।मृतक के परिवार के प्रति विपदा के इस अवसर पर हर कोई शोकाकुल परिवार के दुख में खड़ा दिखाई दे रहा था। भभुआ नगर परिषद के सभा पति जैनेंद्र कुमार उर्फ जानी आर्या,पूर्व सभापति बजरंग बहादुर उर्फ मलाई सिंह,अनिल तिवारी,समेत कई लोगो ने घटना पर दुख प्रकट किया। समाज सेवी सह जिला परिषद सदस्य विकास पटेल ऊर्फ लल्लू सिंह भी घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे और सांत्वना दी साथ ही परिवार को पांच हजार रुपए की आर्थिक रूप से मदद
भी की।इस संबंध में विकास सिंह ने बताया कि
मृतक अत्यंत गरीब परिवार से था मुकेश चौरसिया रोजी रोटी के लिए अख़बार बाट कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते थाअख़बार से ही उनकी जीविका चलती थी
आज सुबह 4 बजे घर से अख़बार बाटने के लिए निकला था,भभुआ स्थित देवी ज़ी रोड मे अखबार बाटने के क्रम मे पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने रौद दिया घटना स्थल से उनको घायल अवस्था मे सदर अस्पताल ले जाया गया जिनकी चिंतजानक हालत में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया मोहनिया पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी ।

Join us on:

Leave a Comment