राजधानी में शादी शुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना में शादीशुदा महिला से गैंगरेप, तीन लोगों ने खेत में ले जाकर बारी-बारी से लूटी इज्जत….

पटना से सटे बिक्रम में शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते रात महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के अमर नट ने अपने दो दोस्तों को बुलाकर महिला को जबरन खेत में ले जाकर साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने बिक्रम थाने में गांव के ही अमर नट समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराई। घटना के संबंध में थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच कराया गया है और मामले में मुख्य आरोपित अमर नट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बाइट- बिक्रम थानेदार धर्मेंद्र कुमार

Join us on:

Leave a Comment