अमित कुमार :-
औरंगाबाद
औरंगाबाद के मदनपुर स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम, भारी मात्रा में हथियार एवं नक्सली सामग्री किया बरामद
औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मदनपुर थाना के लंगूराही, पचरुखिया, ब्रह्मदेव स्थान दूधजगरा आदि पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले करने की तैयारी को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है और उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों से खदेड़ कर पुलिस को क्षति पहुंचाने वाले हथियार एवं सामग्रियों को बरामद कर लिया है।शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इन क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा कांबिंग ऑपरेशन के लिए निकले वाले सुरक्षा बल एवं पुलिस जवानों पर हमले की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ साथ हुए मदनपुर थाना क्षेत्र के तरी, लंगुराही तथा पचरुखिया के निर्माणाधीन सीआरपीएफ कैंप के कार्य में भी बाधा पहुंचाने की योजना बनाई जा रही थी। एसपी ने बताया कि इसके अतिरिक्त नक्सलियों के द्वारा छोड़े गए एक 7.62 एसएलआर, एक 7.62 ए एफ आई बोल्ट रायफल, 7.62 एसएलआर की 257 गोली, एसएलआर की 3 मैगजीन,एक बोल्ट एक्शन मैगजीन, दो एमूलेशन पाउच 10 12 पीस मेडिसिन एक आईडी चेक करने वाला नीडल एक लेदर का पर्स 100 मीटर बिजली का तार एक पिस्टल दो पिस्टल की मैगजीन 12 9mm पिस्टल की गोली एक देसी बंदूक एक मोटरोला कंपनी का हैंडसेट 30 35 की संख्या में नक्सली साहित्य शामिल है
बाइट:- पुलिस कप्तान औरंगाबाद बिहार
भिजुअल और बाइट सब एक ही फ़ाइल में भेजा गया है देख ले




