मनोज कुमार :-
- भाजपा, जदयू आपसी नूराकुश्ती के बजाय राज्य के बदहाल उच्च शिक्षा में सुधार लाकर छात्रों का भविष्य बचाएं _ कांग्रेस *
गया बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र के दो से तीन साल तक विलम्ब होने से राज्य के लाखो, लाख छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है, तो दूसरी ओर राज्य सरकार एवम् राजभवन पर दवाब देकर इसे ठीक कराने के बजाय भाजपा, जदयू आपसी नूराकुश्ती एवम् एक दूसरे को नीचा दिखाने में मशगूल है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, शशिकांत सिन्हा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, दामोदर गोस्वामी, कृष्णा कांडू, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजेश्वर पासवान, सुरेंद्र मांझी, मो असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, मौलाना आफताब खां आदि ने कहा की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एक ओर अपने ही गठबंधन की सरकार के शिक्षा मंत्री को सूबे की बदहाल उच्च शिक्षा के लिए नसीहत दे रहे है, तो दूसरी ओर जदयू के नेता इसके लिए महामहिम की ओर इशारा करते हुए इनकी नियुक्ति करने वाले केंद्र सरकार तक को कोश कर आखिर क्या संदेश देना चाहते है, तो तीसरी ओर जदयू के वरिष्ठ नेता सूबे के ऊर्जा मंत्री पत्रकारों के सवाल के जवाब में बिहार में महाराष्ट्र वाली स्थिति नहीं बताते हुए कहा की यहां एन डी ए गठबंधन एकजुट है।
नेताओ ने कहा भाजपा, जदयू को आपसी नूराकुश्ती बंद कर राज्य के छात्रों के भविष्य को संवारने हेतु वर्षो लेट चल रहे शैक्षणिक सत्र को अविलंब ठीक कराए।
नेताओ ने कहा की एक ओर राज्य के छात्र लगातार विश्वविद्यालयों में आंदोलन कर जल्द परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर केंद्र सरकार सेना में एका एक चार वर्षो वाली कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ लाकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का काम कर दिया।
राज्य में भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अग्निपथ योजना को अविलंब वापस कराने की मांग सड़क से सदन तक किया जा रहा है, जिससे खिन्न होकर भाजपा के नेतागण अपने ही गठबंधन के जदयू के नेताओ पर उच्च शिक्षा की बदहाली सुधारने की नसीहत दे रहे है।




