प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में घर में काम करने के दौरान शौचालय के 20 फीट गहराई की टंकी में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव की है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर करारी पंचायत के श्रीचंद्रपुर गांव के मजदूर कपिल देव यादव श्रीनगर गांव निवासी चेथरू यादव के मकान में मजदूरी का काम कर रह था। काम के दौरान है सीढ़ी के नीचे शौचालय के लिए बनी 20 फीट गहरी टंकी बनाई गई थी काम के दौरान हैं 30 वर्षीय कपिल देव यादव अनियंत्रित होकर शौचालय की टंकी में गिर गया जब तक उसे निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। कपिल देव यादव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




