:- रवि शंकर शर्मा
बीते 18 जून को मोकामा के मरांची में मोनू कुमार की चाकूओ से गोद गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, इसके बाढ़ मृतक ने परिजनों ने मरांची के ही चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था जिसमे भाजो सिंह, अंकित कुमार, बादल कुमार और सौरभ कुमार शामिल थे, इनमे से अंकित बादल और भाजो की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी लेकिन सौरभ फरार था और आज उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की चौथे आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है. उल्लेखनीय है की 17 जून की रात को मोनू की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का खुलासा करने के बाढ़ पुलिस बताया की अवैध संबंध में युवक की हत्या की गई थी. इस प्रकार पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर हत्याकांड की ना सिर्फ गुत्थी सुलझाई वरन सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया.




