नवादा :- बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी, आभूषण ले उड़े

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार अपने परिवार के साथ पावापुरी चला गया था, सुबह जब घर वापस लौटा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना में 12 हजार रुपये नगद एवं सोने चांदी के जेवरात सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment