मानसून को देखते हुये मोकामा नगर परिषद की बड़ी तैयारी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा शहर मे आगामी मानसून को देखते हुए वृहद स्तर पर ह्युम पाइप लगाकर जल जमाव से निपटने के लिए की जा रही है तैयारी :: कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व मे नगर परिषद मोकामा क्षेत्रान्तर्गत आगामी मानसून को देखते हुए जगह जगह जहां पर पानी निकासी मे समस्या उत्पन्न हो रही थी वहां पर ह्युम पाइप लगवाकर जल निकासी को सुगम बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम मे आज इंदिरा नगर स्थित वार्ड नं 04 मे कार्य को नगर परिषद टीम द्वारा करवाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी मानसून को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो इस हेतु जगह जगह ह्युम पाइप का उपयोग कर जल निकासी का रास्ता बनाया जा रहा है।आज इंदिरा नगर वार्ड नं 04 से इसकी शुरुआत की गयी है, इसके साथ साथ अन्यात्र वार्ड मे भी सर्वे किया जा रहा है, उसको चिन्हित कर सभी स्थलों पर जहाँ ह्युम पाइप की आवश्यकता है वहां लगवाया जायेगा।यह कार्य मोकामा के गणमान्य तथा प्रबुद्ध नागरिको के सुझाव से भी किया जा रहा है, इनका पूरा सहयोग नगर परिषद टीम को मिल रहा है, इसके लिए उनको धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर वहां पर उपस्थित आमजनों द्वारा बताया गया की नगर परिषद द्वारा सराहनीय कार्य कराया जा रहा है, इसके लिए साधुवाद दिए। मौके पर मुन्ना सिंह, चन्दन जी, मनोज जी, नगर परिषद कर्मी आदि उपस्थित दिखे।

Join us on:

Leave a Comment