एनडीए के नेतृत्व मे तेजी से आगे बढ़ रहा बिहार :- MLA डॉ संजीव

SHARE:

रवि शंकर शर्मा


एनडीए नेतृत्व में बिहार विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और गठबंधन के सभी नेताओं के समर्पण की बदौलत ये कारवां आगे बढ़ता ही जा रहा है। विकसित बिहार सभी का संकल्प है और इसे सिद्ध करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। यह बातें राजग कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक को सम्बोधित करते हुये परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार ने कही। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में खगड़िया प्रभारी भाजप महामंत्री विधान पार्षद श्री दिवेश मिश्रा जी एवं पूर्व विधायक मनोज मिश्रा भी उपस्थित थे । परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि निरंतर सामाजिक समारोह में जनता के सुख दुख शामिल होने का सिलसिला हमारा जारी है। यह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। मेरा मानना है कि सुख, पीड़ा-परेशानी, उल्लास-उत्सव में एक-दूसरे का साथ न निभाएं तो फिर अरस्तु की परिभाषा में ही नहीं अपनी नजर में भी हम कैसे मानव माने जाएंगे! इस अवसर पर पितोंझिया के स्थानीय ग्रामीणजन , जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, विधायक प्रतिनधि राकेश कुमार सिंह , जदयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार ,मन मन बाबा, मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा , मुखिया बंटू सिंह , मुखिया उमेश सिंह,रवि कुमार,भाजपा नेता मिथलेश कुमार, पंसस प्रतिनिधि लालरत्न,जदयू प्रखंड युवा उपाध्यक्ष गौतम पोद्दार, लाल बिहारी चौरसिया, राहुल राज,जिला उपाध्यक्ष मनि भूषण सिंह,ललन मार्कण्डेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment