रोजगार में प्राथमिकता नहीं दिये जाने से आक्रोशित युवा विकास मोर्चा ने लिया आंदोलन का निर्णय।

SHARE:

नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

8 जून से निर्णायक आंदोलन का निर्णय ।

बरौनी

क्षेत्र का विकास व स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता को लेकर युवा विकास मोर्चा की बैठक शुक्रवार को आरकेसी हाई स्कूल बरौनी आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार ने की।मुद्दों पर उपस्थित लोगों ने विस्तार से गहन चर्चा करते हुए आंदोलन की रूपरेखा तय हुई।आगामी 08 जून से रेल प्रशासन के लगातार वादा खिलाफी के विरोध में निर्णायक चरणबद्ध आंदोलन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।मौके पर मोर्चा संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रोजगार सुनिश्चित व नवनिर्मित लोकोमोटिव शेड विस्तारीकरण के मुद्दों को लेकर मोर्चा कटिबद्ध है। उन्होंने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय युवाओ के रोजगार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है जिसे मोर्चा बर्दाश्त नहीँ करेगी। रेल प्रशासन के सौतेलेपन नीति के कारण हजारो रोजगार हाथो को बेरोजगार किया जा रहा है। बैठक को मनीष राज,अरुण कुमार, प्रहलाद कुमार, सर्वेन्द्र सिंह,देवेन्द्र कुमार,मुकेश कुमार, कन्हैया कुमार, विक्की कुमार, मो समीउल्ला, राम उदगार ,सिकंदर राय सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment