रामजी साह की रिपोर्ट
भब्य कलशयात्रा के साथ चार दिवसीय श्रीमद पावण पुराण कथा एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
जिस क्षेत्र में गायत्री यज्ञ का अनूष्ठान होता है उस क्षेत्र में सद्भावना खुशहाली तथा शांति बनी रहती है- संत नरेन्द्र ठाकुर
रामगढ़(दुमका)
महुबना में आयोजित चार दिवसीय श्रीमद पावन पुराण कथा एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज भब्य कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हो गया| अवसर पर 251 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने महुबना सरोवर से पुरे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं गाजे बाजे के साथ कलश में जल भरकर महुबना बाजार का भम्रण कर कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया|मौके पर शांत कूंज हरिद्वार से पधारे संत नरेंद्र ठाकूर ने गायत्री मंत्र तथा उसके महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में गायत्री यज्ञ का अनूष्ठान होता है उस क्षेत्र में सद्भावना खुशहाली तथा शांति बनी रहती है.गायत्री यज्ञ का आयोजन महुबना गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है|




