किचेन में रखे सिलेंडर में लीकेज से ब्लास्ट, लाखों का नुकसान!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोली पोखर गवालबीघा पुलिस लाइन के रहने वाले वासी इमाम खां यहाँ आज सुबह 11 बजे अचानक किचन में गैस लिक होने के कारण गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। आस पास पड़ोसी के सूझ बूझ के कारण आग पर काबू पाया गया साथ ही मौके पर दमकल के 1 यूनिट वाहन द्वारा आग बुझाया गया है। किचेन में आज लगने से लगभग 2 लाख रुपया के समान जल कर राख हो गया, जिनमे मुख्य रूप से फ्रिज, टेलीविजन, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य महत्वपूर्ण समान शामिल थे। घर मे आग लगने के दौरान किसी भी परिवार के सदस्यों के साथ कोई हताहत नही हुआ, घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकाले गए।

Join us on:

Leave a Comment