प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। तेज रफ्तार जा रहे हाईवा ने नवनिर्मित बेगूसराय मुंगेर श्री कृष्ण सेतु पर लगे हाइट गेज को तोड़ते हुए पलट गई जिसके चपेट में वहां पर ड्यूटी कर रहे निजी सुरक्षा गार्ड आ गए जिससे एक सुरक्षाकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बेगूसराय मुंगेर श्री कृष्ण सेतु की है। बताया जा रहा है कि खगड़िया की ओर से बालू अनलोड करके हाईवा तेज गति से वापस मुंगेर की ओर जा रही थी इसी क्रम में उसने हाइट गेज में टक्कर मार दी और हाइट गेज को तोड़ते हुए पुल से जा टकराई, जिससे मौके पर मौजूद संदलपुर पंचायत के शालिग्राम निवासी मिथिलेश कुमार एवं उसका भाई आ गए । जिससे मिथिलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने बेगूसराय मुंगेर एनएच को घंटों जाम कर दिया बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम को हटाया। लोगों का आरोप है कि आए दिन प्रशासनिक लापरवाही की वजह से तेज गति से ट्रक इस पुल से गुजर रही हैं जिससे हादसों का खतरा बना रहता है । जल्द से जल्द यहां पुलिस चौकी की स्थापना होनी चाहिए । घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाइट- रंजीत कुमार -स्थानीय
बाइट- राजेश कुमार – मृतक का सहयोगी




