भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की संवाद यात्रा पहुंची नवादा

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की संवाद यात्रा आज नवादा पहुंचा, जहां संवाद यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री व फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार एवं सुधीर शर्मा को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला अतिथि गृह में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि 8 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें सभी 38 जिले के समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। जहां है वहां सम्मान नहीं मिल रहा है। ऐसे में हमारे समाज को जो सम्मान व भागीदारी देगा हम उसके साथ होंगे।

Join us on:

Leave a Comment