जीतन राम मांझी द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए सीएम!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मॉझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

पटना, 28 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज स्ट्रैंड रोड, पटना में पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मॉझी एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया । इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी। मुख्यमंत्री को शराबबंदी के पक्ष में पैगम्बर मोहम्मद के संदेश से संबंधित एक मोमेंटों भेंट किया गया ।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री सुनील कुमार, उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, सांसद श्री सुशील कुमार मोदी, सांसद श्री चिराग पासवान, सांसद श्री प्रिंस राज, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधीजी, विधान पार्षद श्री मुकेश सहनी, बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री इरशादुल्लाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें