रवि शंकर शर्मा
जैविक खेती की ओर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बख्तियारपुर प्रखंड के ग्यासपुर बाजार से बिधिपुर तक पदयात्रा का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान पद यात्रा में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर,बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कार्यक्रम की शुरुआत करने से पूर्व ग्यासपुर गंगा घाट पर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी लोगों ने ग्यासपुर गंगा घाट से SH 106 के रास्ते विधिपुर तक पद यात्रा निकाली।




