सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो को आजीवन कारावास!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पॉस्को कोर्ट ने दो अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा!

भागलपुर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने सोनिया गोस्वामी व अरविंद चौधरी को सजा सुनाई है। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र का है। महिला थाना में 18 अक्टूबर 2019 को महिला थाना में मामला दर्ज कराया था। बीते बुधवार को दोनों आरोपितों को दोषी ठहराया था। विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि मामला 2019 का है नाबालिग से दुष्कर्म का 4 पर आरोप लगा था जिसमे दो किशोर न्याय बोर्ड चले गए दो को पॉक्सो ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को 4 लाख का मुआवजा देने का आदेश कोर्ट ने सरकार को दिया है ।

Join us on:

Leave a Comment