रवि शंकर शर्मा
मोकामा के हाथीदेह में एक अजीब वाकया देखने को मिला है जो आने वाले वक्त में सभी को भयभीत कर सकता है, ये ऐसा वाकया है जिसमें ग्राहक को कहीं से एक स्पैम या अनजान कॉल आता है ग्राहक यूं ही उसे रिसीव करता है कि उसका फोन हैंग हो जाता है और ऑफ होने के बाद फिर जब फोन करता है तो उसे उसके खाते से सारी रकम निकाल लेने के मैसेज आते हैं, वह दंग रह जाता है और पुलिस के पास जाता है।
यह घटना हाथीदह थाना के क्षेत्र की है जहां महेंद्र पुर निवासी शुभम शर्मा ने हाथीदह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उनके अकाउंट से सारे पैसे साफ हो गए ।
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए शुभम शर्मा ने बताया कि जब वे एक अनजान कॉल को रिसीव किये जिस पर किसी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर ट्रूकॉलर पर बता रहा था,कि मेरा फोन हैंग हो गया, फोन पर कोई भी एक्टिविटी तब नहीं हो रही थी ,
उन्होंने स्विच ऑफ करने के लिए बटन दबाया तो स्विच ऑफ भी नहीं हो रहा था, और 5 मिनट के बाद फोन स्विच ऑफ हुआ और जब ऑन हुआ तो उसमें दो मैसेज आए जिसमें 1 में 25 हजार और दूसरे में ₹50 हजार की निकासी कर उनके अकाउंट से कुल ₹75 हजार की निकासी कर ली गई थी। बैंक मैनेजर रोहित वर्मा ने बताया कि हमे शिकायत एक ग्राहक से प्राप्त हुई है जिसकी जाँच की जा रही है।
गौरतलब है कि सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को भरपूर समर्थन दे रखा है, ऐसे में कैशलेस की ओर बढ़ते भारत के कदम को ऐसी घटनाओं से काफी आघात पहुँच सकता है। अनजान नंबर से आया हुआ कॉल से इस तरह की घटनाएं होंगी तो डिजिटल इंडिया अभियान को बहुत बड़ा झटका लगना तय है ।
क्योंकि ये संभव ही नही है कि हम सिर्फ वही नम्बर रिसीव करें जो हमारे फोन बुक में सेव हो।
बाइट:- शुभम शर्मा
बाइट:- रोहित वर्मा (प्रबंधक)




